बस स्टैंड सब्जी मार्केट एवं मर्चरी भवन समनापुर में अव्यवस्थाओं और गंदगी का लगा है अंबार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बस स्टैंड सब्जी मार्केट एवं मर्चरी भवन समनापुर में अव्यवस्थाओं और गंदगी का लगा है अंबार

पंकज पड़वार की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 5 अगस्त,डिडौरी जिले के समनापुर ग्राम मे , बस स्टैंड ,सब्जी मार्केट के रोड से लेकर मुक्तिधाम एवं मर्चरी भवन की स्थिति देखकर ग्रामपंचायत की लापरवाही का अंदाजा  लगाया जा सकता है 
 मर्चरी भवन मैं एवं उसके आसपास गंदगी का इतना अंबार लगा हुआ है जैसे कि पूरे ग्राम का कचरा लाकर मर्चुरी भवन के पास डाल दिया जाता हो, वही मर्चुरी भवन की बात करें तो वहां जो भी पोस्टमार्टम किया जाता है उसका कचरा भी नव निर्मित  पास के कुँए मे डाल दिया जाता है  वहीं कुए के अलावा पंचायत ने  मोहल्ले के उपयोग के लिए नल एवं कुंआँ और  स्टापडेम भी बनाया है पर पंचायत की लापरवाही के चलते ये .किसी काम का नहीं है क्योंकि इन तीनों स्थानों का पानी ,दूषित होने के कारण ग्रामीण या मोहल्ले वासी पानी का उपयोग नहीं करते है, वहीं पानी की कमी होने के कारण मोहल्ले के लोग बरसात में बहते हुए नाली के पानी से नहाते एवं उसका घरेलू उपयोग करने के लिए मजबूर है । वहीं हम बात करे मर्चुरी भवन के रखरखाव की तो भवन का दरवाजा खुला छोड दिया जाता है, जिससे छोटे बच्चे वहां खेलने पहुंच जाते है जो गंभीर बिमारियों का कारण बनता सकता है ,वहीं पंचायत कि लापरवाही की बात करें तो ग्राम का रेस्टहाउस जिसको 2016 मे  लाखों खर्च करके बनाया गया पर आज खंडहर होने की कगार मे आ गया है  आस पास के स्थानीय लोग इसे सौचालय के रूप में उपयोग करने लगे है , समय रहते प्रसाशन इस ध्यान नहीं देता है तो यह स्थान अवैध कब्जा धारियों की भेंट चढ जायेगा, और यही कचरा और गंदगी का हाल बसस्टैंड से लेकर ,कल्याणी मंदिर के आसपास के क्षेत्र का बना हुआ है ,जहाँ मुख्य मार्ग पर अधिकारियों के आदेश के बाद रोड को  चलने योग्य बनाया गया था,जहाँ पहले कभी जलभराव नहीं होता था , पर आज वहां कीचड़ का अम्बांर  और  घुटने भर पानी भरा हुआ है ,, और जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।