आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 14 अगस्त,डिंडोरी जिला चिकित्सालय में दुष्कर्म पीढित 7 माह से गर्भवती महिला के लिए शुक्रवार की रात यातायात थाना में पदस्थ आरक्षक देव दूत बनकर आये और रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए रक्तदान कर दो जिंदगियों की जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक डिंडोरी जिले की करंजिया थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीढित महिला को गर्भवती होने के चलते थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।जहाँ उसके शरीर मे खून की कमी के चलते रक्तदाताओं से रक्तदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुपो में अपील की गई। इसी कड़ी में डिंडोरी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात प्रभारी राहुल तिवारी के साथ आरक्षक नीलेश साहू जिला चिकित्सालय डिंडोरी पहुँचे और दुष्कर्म पीढित गर्भवती महिला के लिए रक्तदान किया।
