राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 14 अगस्त,स्वच्छता व्यवहारिक जीवन में अपनाएं इसे जन अभियान बनाएं - प्रीति मिश्रा
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की परियोजना जन शिक्षण संस्थान डिंडोरी द्वारा इंडिया फ्रीडम रन का शुभारंभ एवं स्वच्छता पखवाड़े का समापन वीरांगना रानी अवंती बाई शहीद स्मारक स्थल बालपुर डिंडोरी में परिसर की साफ-सफाई, श्रमदान वृक्षारोपण तथा स्वच्छता शपथ के साथ संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य शाहपुर श्रीमती राम किशोरी ठाकुर तथा जन प्रतिनिधि डोलेंद्र ठाकुर तथा ग्राम पंचायत वरिष्ठ नागरिक तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय शाहपुर के प्राचार्य प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ठाकुर के साथ संस्थान के प्रशिक्षक तथा अनेक लाभार्थी उपस्थित रहे भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया l कार्यक्रम का समापन माध्यमिक शाला परिसर में वृक्षारोपण के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य श्रीमती निर्मला अतुलकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही अपने संबोधन में डोलेंद्र ठाकुर ने कहा की यह स्वच्छता पखवाड़ा का समापन नहीं है बल्कि वर्षगांठ है जिसे जन्मदिन की तरह मनाते हैं स्वच्छता को अपनाकर व्यवहारिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं स्वस्थ रहें तथा दूसरों को स्वस्थ रखने का सदैव प्रयास करें क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है श्रीमती प्राचार्य ने कहा की साफ सफाई जीवन जीवन में अपनाए जाने वाली सतत प्रक्रिया है l
अपने जूम संबोधन संदेश में संस्थान के अध्यक्ष सुश्री प्रीति मिश्रा ने कहा की स्वच्छता जीवन में स्वयं अपनाने के साथ-साथ इसे जन अभियान के रूप में चलाकर लोगों की जीवन शैली बदल सकते हैं यह हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी सबसे बड़ी प्रक्रिया है जिसे सतत अपनाने की आवश्यकता है l संस्थान के निदेशक दिवाकर द्विवेदी ने स्वच्छता पखवाड़े का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया की मंत्रालय द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार 16 से 31 जुलाई तक जिले के विभिन्न विकास खंडों में संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र के रिसोर्स पर्सन एवं लाभार्थियों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता - शपथ के साथ व्यक्तिगत साफ-सफाई जागरुकता के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए विभिन्न विभागों के सहयोग से अनेक गतिविधियों व संगोष्ठी में आयोजित की गई l स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 के विरुद्ध दूसरे लहर के प्रभाव की समीक्षा तथा तीसरी लहर के प्रभाव को रोकने के लिए विशेष जन जागरण अभियान चलाए गए महिलाओं को परिवार की इकाई मानकर परिवार, गांव समाज तथा देश को स्वच्छ स्वस्थ व सुंदर बनाए जाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया महिलाओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता के प्रति विशेष जागरूक किया गया इस दौरान सैनिटरी पैड का उपयोग के लिए जागरूकता, डेकोरेटिव मास्क का निर्माण, वर्मी कंपोस्ट बना कर कूड़े का निपटान, शौचालय का सही उपयोग, प्लास्टिक से मुक्ति. शुद्धपेयजल, प्रदूषण मुक्त गांव शहर के सार्वजनिक स्थल, जल संरक्षण व प्रबंधन के साथ अनेक गंभीर विषयों पर पर चर्चा की गई संस्थान द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में यह देखा गया कि ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालय का 25%भी उपयोग नहीं हो रहा है l इस पर चिंता व्यक्त करते हुए निदेशक महोदय ने कहा की इन शौचालयों का निर्माण शासन द्वारा जिस मनसा व उद्देश्य से किया गया वह परिलक्षित नहीं हो रहा है इस पर गंभीर चिंतन व जन जागरण की आवश्यकता है l इस पखवाड़े के अंतर्गत संस्थान के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ प्रशिक्षण केंद्रों के सभी रिसोर्स पर्सन एवं लाभार्थियों का योगदान सराहनीय रहा l स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित अनेक गतिविधियों के आयोजन की सफलता में रिसोर्स पर्सन सुश्री स्मृति अवधिया, श्रीमती लक्ष्मी टेकाम, आरती नामदेव, शोभना उसराठे, पूर्णिमा सोनी, रोशनी, श्रीमती अंजना शुक्ला, अनीता मोगरे, पूजा कश्यप, अंजू ठाकुर का विशेष योगदान रहा l कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे एवं अभिषेक अग्रवाल एवं सुनील कुमार झारिया अभिषेक चौराहा, लक्ष्मी नारायण बर्मन का सराहनीय योगदान रहा लेखाकार श्रीमती रीता मिश्रा ने सभी रिसोर्स पर्सन एवं लाभार्थियों तथा इस कार्यक्रम की सफलता से जुड़े सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया l
