आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 4 अगस्त, कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में रोको टोको अभियान के तहत करंजिया मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम नायब तहसीलदार दिनेश वरकड़े के नेतृत्व में थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी के साथ बाजार परिसर में कोरोना से बचाव के लिए जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया और बगैर मास्क लगाएं दुकान संचालित कर रहें दुकानदार सहित बाजार घूमने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई की इस संबंध में नायब तहसीलदार दिनेश वरकड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि रोको-टोको अभियान के तहत कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रभावी करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए आज से इस अभियान की शुरुआत की गई हैं अभियान के तहत लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सेनेटाइजर का उपयोग करने की समझाइश देकर अपील की गई हैं। इस दौरान आमजन को खासतौर पर यह भी बताया गया कि अभी दूसरे लहर का असर पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ और तीसरे लहर की संभावना बताई जा रही हैं उस लिहाज से सजग रहकर जीवन यापन करें और जो वर्तमान में कोरोना की गाइडलाइन हैं उसका कड़ाई से पालन करें इसके अलावा ऐसे लाभार्थी जो टीकाकरण के दायरे में आते हैं और अब तक टीका नहीं लगवाया हैं वे टीकाकरण केंद्र पहुंचकर कोरोना रोधी टीका अवश्य लगवाएं । दुकानदारों को दिए निर्देश -रोको टोको अभियान के तहत मंगलवार की साप्ताहिक बाजार करने आए दुकानदारों को निर्देश देते हुए वरकड़े ने बाजार में दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित कराने के लिए गोले बनवाए गए तथा रस्सी बंधवाई गई। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर शारीरिक दूरी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व कोविड-19 गाइडलान का पालन करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी बाजार आए हुए लोग ग्रामवासियों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना, दुकानों के आगे रस्सी बांधना और ग्राहकों के लिए गोले बनाकर खड़े रहने का स्थान बनाना जरूरी हैं। जैसे नियमों का पालन करने का निर्देश दिया साथ ही यह भी कहा कि अगर इन नियमों का पालन नहीं किया जाता तो संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
बाजार परिसर में बांटे मास्क -करंजिया थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी ने बाजार परिसर में सामग्री की खरीददारी कर रहें लोग तथा दुकानदारों को मास्क की उपयोगिता बताते हुए मास्क का वितरण किया और लोगों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी सजगता व जागरूकता के साथ स्वच्छता का ध्यान रखना भी जरूरी हैं।
