राजेन्द्र तांतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 5 अगस्त, डिंडौरी जिला मुख्यालय से महज 13 कि , मी , दूर स्थित ग्राम पंचायत शाहपुर में स्वच्छता अभियान की खुलकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है लेकिन पंचायत सहित जनपद पंचायत के तमाम अफसरानों को कागजी आकड़ो के अलावा ग्रामीणों की समस्याओं से जरा भी सरोकार नहीं है जिसकी बानगी ग्राम पंचायत के तमाम वार्डो में फैली गंदगी अपनी जुबानी बयां कर रही है गौरतलब है कि ग्राम पंचायत में रसूखदारों ने अवैध अतिक्रमण कर नालियों के ऊपर पक्का निर्माण कर लिया जिसके चलते नालियों की सफाई नहीं हो रही है ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा अवैध अतिक्रमणकारियों पर वोटबैंक के चलते कार्यवाही करने से गुरेज किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप आम रास्तों पर लोगों का चलना दूभर हो गया है ।
Home
Unlabelled
ग्राम पंचायत शाहपुर में स्वच्छ्ता अभियान की उड़ रही धज्जियाँ कागजों में दौड़ता स्वच्छ्ता अभियान जमीन में गंदगी का कोहराम
ग्राम पंचायत शाहपुर में स्वच्छ्ता अभियान की उड़ रही धज्जियाँ कागजों में दौड़ता स्वच्छ्ता अभियान जमीन में गंदगी का कोहराम
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
