महिला के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने निकाले हजारों रुपये, पीड़ित महिला ने डिंडोरी कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

महिला के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने निकाले हजारों रुपये, पीड़ित महिला ने डिंडोरी कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत।

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 5 अगस्त,साईबर शातिर चोर ने भोली भाली ग्रामीण महिला को बनाया अपना शिकार,महिला को फोन कर कहा की उसके खाते में साढ़े 4 हजार रुपये आये है उसे प्राप्त करने के लिए ओटीपी नंबर माँग और महिला के खाते से 13500 ले उड़े।ग्राम कोहका निवासी चमेली बाई ने
डिंडोरी कोतवाली थाना पहुंचकर  लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उसके फोन पर खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी मांगकर ₹13500 की राशि निकाल ली पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से मांग की है कि राशि वापस दिलाई जाए पीड़ित महिला ने घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि 30 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने चमेली बाई को फोन कर कहा कि उसके खाते में साढ़े 4 हजार रुपये आये है उसे प्राप्त करने के लिए आपके मोबाइल नम्बर में ओटीपी नंबर आएगा।चमेली बाई अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आ गई और ओटीपी नंबर दे दिया।इसके बाद चमेली बाई के फ़ोन पेय से पहले 9000 रू फिर दूसरी बार साढ़े 4 हजार रु कट गए ।महिला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग सहित रुपये वापस दिलाये जाने को लेकर शिकायत पत्र सौपा है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।