आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 4 अगस्त,म. प्र. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मेंहदवानी के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को मनवाने के लिए नित नये प्रयोग कर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को हड़ताली अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सिर पर काले मटके रखकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए मटके फोड़े। 17 संगठनों द्वारा गठित संयुक्त मोर्चा द्वारा विगत 22 अप्रैल से कार्यालय कलमबंद हड़ताल में जनपद पंचायत मुख्यालय के सामने डटे हुए हैं। संयुक्त मोर्चा द्वारा सरकार से काले मटके फोड़कर यह संदेश देना चाह रहे हैं कि सरकार हठधर्मिता छोड़ते हुए हमारी मांगों पर विचार मांगे माने।
नारेबाजी कर जताया विरोध, मटके फोड़ किया प्रदर्शन
