आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 4 अगस्त,प्रधानमंत्री बार-बार सभी देशवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान करते हैं,वहीं सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान का पालन कितना और किस प्रकार होता है। इस हकीकत की जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर जहाँ जिला कलेक्टर और एसपी सहित कई विभागों के कार्यालय शामिल है मंगलवार को हमारी टीम को हुई।
दीवारें के कई कोने खिड़कियां पान, गुटखा और पान मसाले की पीक से लाल हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय में जाते समय इन दीवारों को देखते हैं, लेकिन इन दीवारों की सफाई कराना शायद उन्हें उचित नहीं लगता।
कलेक्ट्रेट परिसर में जहाँ रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों का आना जाना बना रहता है ।लेकिन देखने में आ रहा है कि पान,बीड़ी,गुटका के शौकीन जहा तहा चाहे खिड़की हो या दीवार का कोना वहाँ थूक कर कलेक्ट्रेट परिसर की स्वच्छता और सुंदरता को बिगाड़ रहे है आलम यह है कि लोगो को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन स्वछता पर ग्रहण लगाने वालों पर कार्यवाही नही की जा रही है।
