सावन की झड़ी बनी गरीब के लिए आफत गिरा आशियाना - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सावन की झड़ी बनी गरीब के लिए आफत गिरा आशियाना

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 1 अगस्त, जिले में लगातार हो रही बारिश  गरीबों के लिए आफत बन गई है। ग्रामपंचायत बजाग माल में लगातार  बरसात के कारण एक मकान जमींदोज हो गए।गनीमत है कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।
ग्राम पंचायत बाजाग मॉल में बारिश के चलते ग्रामीणों रामकली पति स्वर्गीय शिवराम वनवासी का मकान हुआ धराशाई,लंबे समय से दर-दर भटक रहे ग्रामीण उसके बाद भी नहीं मिल पा रहा पक्का मकान वहीं पक्की नाली ना बनने के कारण बारिश में नाली का पानी भी घर के अंदर घुस रहा है। ग्रामवासी इस महगाई में मजबूरी में किसी तरह जीवन यापन कर परिवार का भरण पोषण कर रहे,और उसपर ऊपर वाला भी नहीं जीने दे रहे। अब इस बारिस में गरीब रामकली पति स्वर्गीय शिवराम वनवासी का क्या होगा और अब कैसे अपना ठिकाना बनाएगी ।इस हालात में परिवार को प्रशासन से मदद की जरूरत है, ग्रमीणों ने स्थानीय प्रशासन से गरीब परिवार की मदद करने की अपील की है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।