आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 1 अगस्त, डिण्डौरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा के निर्देशानुसार व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह के आव्हान पर प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों मे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। इसी तारतम्य मे संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ के मार्गदर्शन मे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी मे ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया इस मोके पर पत्रकारों को अगवत कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि हमारी केन्द्र व प्रदेश की सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है। जो आर्थिक रूप कमजोर है उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निंरतर कार्य कर रही है इसी आधार पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग की चिंता करते हुए पूर्व मे पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है और वर्तमान मे अब देश मे मेडिकल शिक्षा को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट व डेंटल कोर्स के लिए अखिल भारतीय कोटा योजना के तहत ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण दिया जाएगा। अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से स्नातक और स्नात्कोत्तर मेडिकल व डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कोटा योजना मे अन्य पिछडा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण प्रदान करने के ऐतिहासिक फैसले की सराहना की। जिला उपाध्यक्ष महेश पाराशर ने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग को उचित स्थान दिलाने मे भारतीय जनता पार्टी की महती भूमिका रही है वर्तमान मे देश के प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आरक्षण दिया गया है मै उनका आभार व्यक्त करता हूॅ। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिलामहामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे आज विश्व मे अलग पहचान बनाई है उनके नेतृत्व मे आज देश के हर वर्ग को लाभाविंत किया है पिछड़ावर्ग मे आर्थिक आधार पर कमजोर लोगो को लाभ मिलेगा। जिला महामंत्री अवधराज बिलैया ने बताया कि पिछड़ावर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण से हर साल हजारो की संख्या मे युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त करने और हमारे देश मे सामाजिक न्याय का एक नया उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद मे ओबीसी वर्ग को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया है। मण्डल अध्यक्ष सुशील राय ने कहा कि इस आरक्षण से देश के पिछड़ा वर्ग के लोगो को शासन प्रशासन के अंदर योग्यता के अनुसार लाभ मिलेगा। जिला सहमीडिया प्रभारी राजेश्वर साहू ने बताया कि पिछड़ा वर्ग को पूर्व मे मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के सराहनीय पहल से 27 प्रतिशत मिलेगा। मछुआरा प्रकोष्ट के पूर्व जिला संयोजक नंदू बर्मन ने कहा कि इस आरक्षण से पिछड़ा वर्ग समाज की दिशा व दशा सुधरेगी साथ ही नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगा। मंच का संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह तेकाम व आभार जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी ने व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरमनसिंह ठाकुर, आईटी सेल प्रभारी पवन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, अजय साहू, घनश्याम साहू, जयप्रकाश साहू, लोचन यादव, आशीष सोनी, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, अविनाश छावड़ा, स्कंद चौकसे, रामानुज राव, मोहन सिंह राठौर सहित सभी इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के संवाददातागण मोजूद रहें।
Home
Unlabelled
जिला भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण के पक्ष मे किया प्रेसवार्ता का आयोजन
जिला भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण के पक्ष मे किया प्रेसवार्ता का आयोजन
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
