आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 30 अक्टूबर,डिंडोरी-जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा जिला सदस्यता अभियान प्रभारी ने बतलाया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आदेशानुसार, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिनांक 1 नवंबर दिन सोमवार 2021, को दोपहर 12:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला की उपस्थिति पर किया जायेगा, जारी प्रेस विज्ञप्ति में आलोक शर्मा ने युवाओं, महिलाओं, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी,, इंजीनियर, प्रोफेसर, जो कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं वे सभी 1 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करें। जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अपने-अपने ब्लॉकों में अधिक से अधिक सदस्यों को कांग्रेस से जोड़कर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। आलोक शर्मा ने एआईसीसी सदस्य, प्रदेश प्रतिनिधि, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, कांग्रेस विभाग एवं प्रकोष्ठ, निर्वाचित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, आर जी पी आर एस, किसान कांग्रेस, अधिक से अधिक सदस्यों को कांग्रेस से जुड़ने के लिए संपर्क अभियान चलाएं। और राहुल गांधी , सोनिया गांधी , कमलनाथ , के हाथों को मजबूत करें।
Home
Unlabelled
कांग्रेस सदस्यता महा अभियान 1 नवंबर से प्रारंभ
कांग्रेस सदस्यता महा अभियान 1 नवंबर से प्रारंभ
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
