पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला अव्वल अधिकारियों को दी बधाई व शुभकामनाऐं - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला अव्वल अधिकारियों को दी बधाई व शुभकामनाऐं

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार29 अक्टूबर 2021 पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न् योजनाओं के क्रियान्वयन में डिण्डौरी जिला राज्य स्तर से जारी हुई ग्रेडिंग में ''ए प्लस'' श्रेणी में रखा गया है। जिले में राज्य् ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - वाटर शेड, मध्यान्ह् भोजन कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत राज एवं सीएम हेल्पोलाईन के निराकरण में डिण्डौरी जिला राज्य में प्रथम स्थान पर है।  
जिला पंचायत के मुख्य‍ कार्यपालन अधिकारी श्रीमति अंजू अरूण कुमार ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न् योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य् स्‍तर से जारी हुई ग्रेडिंग में जिले को ''ए प्लस'' श्रेणी में रखा गया है। विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - वाटर शेड, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत राज एवं सीएम हेल्पलाईन सहित आठ योजनाओं के क्रियान्वयन के रैंकिंग के विभिन्न मापदण्डोंं पर सितम्बर 2021 की जारी हुई ग्रेडिंग में जिले को ''ए प्लास'' की श्रेणी प्राप्त हुई है। 
उन्हो्ने बताया कि मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य करने के लिए जिला डिण्डौरी पूर्व से ही प्रथम स्थान पर है। योजनांतर्गत ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध  कराना, किए गए कार्य का समय सीमा में भुगतान कराने, पुराने प्रगतिरत् कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कराने, सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट में शामिल किए गए कार्यो का बेहतर क्रियान्वयन करना एवं सीएम हेल्प्लाईन के निराकरण करने पर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 
  श्रीमति अंजू ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के क्रियान्वयन में बेहतर कार्य करने के लिए संस्थागत विकास, वित्ती्य समायोजन, आजीविका संवर्धन एवं कौशल उन्नयन , प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - वाटर शेड योजनांतर्गत के अंतर्गत वित्तीय लक्ष्य  को प्राप्त  करना, कुल जल संरचनाओं के विरूद्ध भूवन पोर्टल पर शतप्रतिशत अपलोडिंग, जियोटेगिंग, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत् लक्ष्य् के विरूद्ध पूर्ण आवास, वर्ष 2021-22 के पंजीयन, अर्पूण आवास को पूर्ण कराना, पुरानी आवास योजनाओं के कार्यो को पूर्ण कराने, आवास प्लस एप के पात्र परिवारों का जॉबकार्ड मैपिंग कराने, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत् समूह के सदस्यों के आधार फीडिंग, एमआईएस फीडिंग, मां की बगिया एवं खाद्यान माह अप्रैल से जुलाई 2021 तक के सफलतापूर्वक वितरण करने, स्वचछ भारत मिशन के तहत् ओडीएफ प्लस, बेसलाईन सर्वे, व्यकक्तिगत शौचालय निर्माण की वित्तीेय प्रगति, सामुदायिक स्वच्छता परिसर की वित्तीय प्रगति, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक एवं घरेलू शोकपिट निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ओडीएफ प्लस, सेग्रेग्रेशन शेड निर्माण एवं योजनांतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रचार प्रसार की गतिविधियों, पंचायत राज में जल कर, स्वाच्छता कर, संपत्ति कर, 15वें वित्त के तहत् स्वीकृत किए गए कार्यो की जियोटेंगिंग करने, बीपीडीपी/डीपीडीपी एवं सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में माह में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में 100 दिवस की लंबित शिकायतों के निराकरण में जिले को ''ए श्रेणी'' प्राप्त हुई है। 
श्रीमति अंजू अरूण कुमार ने जिले के योजना प्रभारियों एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व अन्ये अधिकारी/कर्मचारियों को जिला डिण्डौरी को प्रथम स्थान प्राप्तं होने पर बधाई एवं शुभकामनाऐं दिए है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।