21वीं सदी में भी लालटेन युग में जीने को मजबूर शिवराज के भांजे भंजिया चिमनी के सहारे कर रहे पढ़ाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

21वीं सदी में भी लालटेन युग में जीने को मजबूर शिवराज के भांजे भंजिया चिमनी के सहारे कर रहे पढ़ाई

एक महीने से बिजली पड़ी बंद शिवराज के भांजे भंजिया अंधेरे में रहने को हुए मजबूर चिमनी के सहारे कर रहे पढ़ाई
शिकायत के बाद भी नही हुआ सुधार 
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 14 अक्टूबर,डिंडोरी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश के भांजे और भांजीयों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तमाम प्रयास कर रही है और गांव गांव तक विद्यालय भवन निर्माण से लेकर बिजली पानी की उपलब्धता पर जोर दे रही है लेकिन डिंडोरी जिले का विधुत विभाग है कि अपने अड़ियल रवैये को अपनाएं हुए हैं इस तानाशाही के चलते जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है जिसका परिणाम ग्रामीणों को अंधेरे में रह कर भुगतान पड़ रहा है तो वही अमरपुर जनपद के ग्राम पंचायत झिलमिला के ग्राम पथरिया गांव में मामा के इन भांजे भाजियों को अंधेरे में रहकर चिमनी की रोशनी में पढ़ाई करना पड़ रहा है । जिसके चलते देश का भविष्य कहे जाने वाले इन बच्चो के आंखो व सिर में दर्द और चिमनी के धुंए से कई बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है । लेकिन ग्रामीणों ओर शिवराज के भांजे भाजियों की परवाह विधुत विभाग को जरा सी भी नही है तभी तो विभाग सहित सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी महीने बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नही किया गया है वही ग्रामीणों के अनुसार खराब ट्रांसफार्मर का सुधार किया जाना था लेकिन पथरिया गांव के लिए लाए गए ट्रांसफार्मर को विभाग के एक अधिकारी के कहे जाने पर उसे किसी अन्य गांव में लगा दिया गया और पथरिया गांव को उसके हाल पर ही छोड़ दिया गया, विधुत विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण आज भी उठा रहे हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नही है ।डिंडोरी जिले का यह गांव ऐसा है जहां शिवराज मामा के भांजे भांजीयां पिछले 1 महीने से विभाग की लापरवाही के चलते अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं वहीं ग्रामीणों ने बताया विद्युत विभाग में कई बार शिकायत किए जाने के बाबजूद भी उनकी समस्याओं का अब तक निराकरण नहीं हो पाया है ग्रामीणों ने परेशान होकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही सीएम हेल्पलाइन में भी 3 बार शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अब तक ग्रामीणों के व्दारा की गई  सीएम हेल्पलाइन में शिकायत का निराकरण नहीं हुआ ग्रामीण 21वीं सदी में भी लालटेन युग में जीने को मजबूर हैं वहीं मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार दावे करती है कि लोगों को उनकी सरकार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं लेकिन अमरपुर जनपद के ग्राम पंचायत झिलमिला के ग्राम पथरिया गांव की यह तस्वीर शिवराज सरकार के दावे ओर योजनाओं की जमीनी हकीकत बयां करने के लिए काफी है । फिलहाल ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो पाया है और ग्रामीण विगत 1 माह से अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।