भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 14 अक्टूबर,भारतीय जीवन बीमा {एलआईसी} ने 65 वे स्थापना दिवस
के अवसर पर बीमा के प्रचार प्रसार हेतु जबलपुर मंडल के निर्देशानुसार बीमा के बारे में लोग तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार के लिए हरी झंडी दिखाकर एलआईसी शाखा प्रबंधक उमेश कुमार पिल्लई के द्वारा वाहन को रवाना किया गया जिसमें प्रमुख है
"कैंसर के खिलाफ जंग एलआईसी के संग "नान- लिंक्ड, गैर सहभागी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत यह स्कीम लागू है जिसमें दावा प्रक्रिया कैंसर के प्रारंभिक या मुख्य चरण की तिथि से 120 दिनों के अंदर दावा प्रस्तुत करना अनिवार्य बताया गया है
दूसरा नंबर है दावा प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग मंडल कार्यालय में ही होगी
तीसरा दावा भुगतान शाखा कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
