46 वर्ष में 90 बार रक्तदान कर चुके अनुराग गुप्ता - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

46 वर्ष में 90 बार रक्तदान कर चुके अनुराग गुप्ता

आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 21 अक्टूबर, हमारे खून के कतरे से यदि किसी को जीवन मिल सकता है तो इससे बड़ा पुण्य क्या हो सकता है, यह कहना है 45 साल से अधिक आयु पूरी कर चुके अनुराग गुप्ता का, जो अब तक करीब 90 बार रक्तदान कर चुके हैं। अनुराग गुप्ता शाहपुर निवासी संघ के पूर्णकालिक के नाते ABVP में संघटन मंत्री के रूप में कार्य किया पश्चिम बंगाल में भी संघटन मंत्री रहे है । ngo हिंदुजा ग्रामोदय संसथान के अध्यक्ष है । विभिन्न समाज सेवी व खेलकूद संघटन से जुड़े हुए है वर्तमान में भाजपा के जिला मंत्री है । नवोदय विद्ध्यालय में संसद प्रतिनिधि है । 
अनुराग गुप्ता ने बताया कि 1996 में माँ की तबियत गंभीर होने पर रक्त की आवश्यकता हुई उस वक्त जबलपुर नेशनल हॉस्पिटल में एक कॉलेज के एक विद्यार्थी ने एग्जाम देने जाने से पहले रक्तदान किया,उस विद्यार्थी से इतना प्रेरित हुआ कि तभी से लगातार फरवरी माह में अपने जन्मदिवस से शुरू कर प्रत्येक वर्ष चार बार रक्तदान करते आ रहे है अब तक जबलपुर के बंसल अन्य बल्ड बैंक में 19 बार , नागपुर में 14 बार , छिंदवाड़ा में 9 बार , सिवनी 15 बार , अपोलो में चेन्नई 4 बार , एस्कट देहली में 2 बार , सिलीगुड़ी में 2 , भोपाल में 8 बार , सेल्वी अहमदाबाद में 1 बार , जशलोक मुंबई में 1 बार और डिंडोरी जिला चिकत्सालय में 14 बार ब्लड डोनेट कर चुके है आज 20 अक्टूबर को पलकी निवासी गर्भवती महिला दिव्या बनवासी को 90 वी बार ब्लड डोनेट कर रहा हूँ। इस अवसर पर मेरे सहयोगी अवधराज बिलैया जिला महामंत्री बीजेपी मौजूद रहे ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।