राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 21 अक्टूबर,इन दिनों इस आदिवासी बाहुल्य जिले डिण्डौरी मे नकली किन्नरों का गिरोह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय है जो लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है ।गौरतलब है कि शाहपुर सहित बालपुर , पलकी , में ये नकली किन्नर भेष बदलकर ग्रामीणों से ठगी कर रुपये वसूल रहे थे सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जब इन पर शक हुआ तो इनसे जानकारी के मद्देनजर आधार कार्ड एवं इनका परिचय जानने का प्रयास किया गया जिस पर इस ठग गिरोह के द्वारा गोलमाल जवाब के साथ गुमराह करने का प्रयास किया जाता रहा गौरतलब है कि किन्नर के भेष में लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले इस गिरोह की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा दूरभाष पर संबंधित शाहपुर थाना में दी गई लेकिन तब तक उक्त ठग गिरोह मौके से ठगी कर फरार हो गये।
