गौशाला में लगी आग 8 मवेशियों की मौत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गौशाला में लगी आग 8 मवेशियों की मौत

गौ शाला में लगी आग लगभग 8 मवेशियों की हुई मौत मालिक का रो रो कर हुआ हाल बेहाल, खुड़िया गांव के खरवा टोला गांव की घटना पुलिस को दी गई सूचना
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 15 अक्टूबर, डिंडोरी के अमरपुर क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम खुडि़या के खरवाटोला में देर रात गौ शाला में अचानक आग लग जाने से लगभग 8 मवेषियों की दर्दनाक मौत हो गई । वही मवेशी मालिक का रो रोकर बुरा हाल है । जानकारी के अनुसार खिलपत पिता रामसिहं ठाकुर ग्राम पंचायत खुडि़या रैयत खरवाटोला चौकी अमरपुर निवासी के गौ शाला में अचानक देर रात आग लगने से मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई  सुबह गौ शाला में आग लगने की जानकारी  ग्रामीण  सहित खिलपत सिहं ठाकुर मवेशी मालिक को लगी तब तक  समय अधिक हो गया और आग से गौ शाला में बंधी गाय और भैंस की मौके में ही मौत हो गई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई घटना की जानकारी लगने के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त हैं ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।