भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज़ 24, शनिवार 16 अक्टूबर, जनपद पंचायत डिंडोरी के ग्राम पंचायत नारायणडीह में ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों के घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया था ताकि ग्रामीण इन शौचालयों का उपयोग करें और गांव में स्वछता बनी रह सके, लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा शौचालयों का कराया गया निर्माण आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, विवश हो के ग्रामीण शौच के लिए बाहर ही जाते है ।
ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने शासकीय राशि का दुरूपयोग जिस तरीके से किया है उसका अनुमान ग्रामीणों के घर मैं बनवाये गये शौचलाय देख के लगाया जा सकता है। अधूरे पड़े शौचलाय के कारण ग्रामीण खुले मैं शौच जा रहे है, इन सब मैं महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे निर्माण की वजह से गांव में गंदगी फैल रही है। जिसके कारण सरकार और जिला प्रशासन की मंशा पर पानी फिर रहा है ।
