मछली मारने वालें जाल में फंस कर तालाब से बाहर आया वृध्द का शव - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मछली मारने वालें जाल में फंस कर तालाब से बाहर आया वृध्द का शव

अज्ञात व्यक्ति की तालाब में लाश मिलने से फैली क्षेत्र में सनसनी मछली मारने वालें जाल में फंस कर तालाब से  बाहर आया वृध्द का शव 
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 19 अक्टूबर,गोरखपुर -गाड़ासरई थाना के अंतर्गत कस्बा गोरखपुर में सोमवार की दोपहर में कस्बा के मुख्य मार्ग के किनारे बड़े तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई दरअसल सोमवार को साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने के लिए मछली मारने के उद्देश्य से केवट समाज के लोग तालाब में जाल डालें थे जाल खींचते समय तालाब के पश्चिम दिशा की ओर एक लाश फंसकर बाहर आ गयी, जाल वाले ने जैसे ही लाश को देखा तो  तालाब के मालिक को इसकी जानकारी दिया साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गयी और कुछ समय बाद  धीरे धीरे जैसे ही कस्बा के लोगों को पता चला कि तालाब में शव मिला हैं तो कस्बा के अंदर यह खबर जंगल में लगें आग की तरह फैल गई  घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी रहीं । फिलहाल तालाब में मृत पाए गए व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई हैं पुलिस ने मर्ग कायम जांच में जुट गई हैं।                                                       घाट के ऊपर झोला गमझा खेत में जूते चप्पल - तालाब में
 जिस स्थान पर अज्ञात व्यक्ति की लाश तालाब के अंदर औंधे मुंह पड़ी थी ठीक उसके ऊपर यानि तालाब की मेड़ के किनारे एक थैला गमझा और नारियल अगरबत्ती फैला मिला हैं जबकि मेड़ के नीचे खेत में जूता चप्पल भी मिले हैं घटना को लेकर लोगों में अलग अलग चर्चा व्याप्त हैं शव को देखने बाजार में आए लोगों समेत स्थानीय लोगों का शाम तक  हुजूम लगा रहा शाम को गाड़ासरई थाना का पुलिस बल थाना प्रभारी के नेतृत्व में वारदात स्थल पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया वहीं मौके पर मिलें सामग्रियों को भी जप्त कर लिया हैं तथा घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर घटना  के सभी पहलुओं पर नजर रखें हैं आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई हैं । लेकिन किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई हैं ।                                   ग्रामपंचायत गोरखपुर के तालाब में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला हैं शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं फिलहाल उक्त मामले में मर्ग कायम कर लिया गया हैं तथा  घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गए हैं ।                                         भूपेंद्र सिंह पेन्द्रो थाना प्रभारी गाड़ासरई


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।