आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 18 अक्टूबर, डिण्डोरी कोतवाली अंतर्गत ग्राम गीधा में अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फाँसी, प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम गौतम पिता मनोहर सिंह गौतम उम्र 30 वर्ष रविवार रात 9 बजे घर से निकला और सोमवार दोपहर गाँव के एक खेत मे एक झाड़ में फांसी से लटका हुआ देखा गया।ग्रामीणों ने मृतक को झाड़ में लटका देख परिजनों को सूचना दी,सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँचे और 100 डायल को सूचित किया।ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 100 घटना स्थल पर पहुँची पर अभी तक कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर नही पहुँचने के कारण मृतक की लाश अभी तक झाड़ पर फाँसी से लटकी है।ग्रामीण हरि सिंह राजपूत का कहना है कि मृतक की लाश यदि रात भर ऐसे ही लटकी रही तो जानवर लाश को नुकसान पहुचा सकते है।
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
