बजरंग व्यामशाला शाहपुर के तत्वधान में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बजरंग व्यामशाला शाहपुर के तत्वधान में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ संपन्न

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 18 अक्टूबर,बजरंग व्यामशाला शाहपुर में दशहरा के पावन पर्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ! कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा डिंडोरी मनोहर ठाकुर एवं भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में सभी शस्त्रों का विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ चंदन वंदन लगाकर आरती उतारी गई, एवं माता शक्ति की आराधना की गई, एवं अपने क्षेत्र की सुख एवं समृद्धि की कामना की गई ,पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दशहरे के दिन भगवान श्री रामचंद्र जी रावण का वध किए थे, इसलिए इस दिन को विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है ,तथा लोगों के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत एवं असत्य पर सत्य की विजय के रूप में इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है,

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।