चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अरोपी चढे पुलिस के हत्थे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अरोपी चढे पुलिस के हत्थे

आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 23 अक्टूबर,शहपुरा पुलिस ने तीन चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया । गौरतलब है कि शहपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन चोरों को दबिश देते हुए चोरी के माल सहित चोर रामप्रसाद और तेजू पिता रामलाल चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम कनेरी , फूलचंद पिता हीरालाल चौधरी उम्र 45 साल निवासी ग्राम डूडीसरई , देवसिंह पिता ललसैया सैयाम उम्र 35 साल निवासी ग्राम कनेरी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार करने के उपरांत चोरों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने चोरों को जेल भेज दिया ।दरअसल शहपुरा थाना अंतर्गत 18 अक्टूबर 2021 की दरमियानी रात हायर सेकेंडरी स्कूल कनेरी से अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ग्रिल और दरवाजा तोड़कर इनवर्टर , बैटरी , मॉनिटर , घड़ी इत्यादि सामान चुरा कर भाग गए थे शहपुरा पुलिस ने चोरी का मामला कायम करते हुए मामले को विवेचना में लिया और शहपुरा पुलिस को तीन चोरों को पकड़ने में सफलता मिली । टीम में थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया , सहायक उपनिरीक्षक चंद्रशेखर चौबे , जुबेर अली , सैनिक प्रदीप द्विवेदी , आरक्षक संदीप चतुर्वेदी ,  चेतराम परस्ते , जगपाल बघेल शामिल रहे ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।