एसडीएम महेश मंडलोई ने किया "जल जीवन मिशन" अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

एसडीएम महेश मंडलोई ने किया "जल जीवन मिशन" अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 23 अक्टूबर,विकासखंड डिंडोरी के ग्राम आनाखेड़ा में आज दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को  एसडीएम  महेश मंडलोई द्वारा "जल जीवन मिशन" अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एस. डी.ओ.  शिवम सिन्हा के साथ किया गया।  ग्राम आनखेड़ा में "जल जीवन मिशन" के तहत नल जल योजना के रेट्रोफिटिंग का कार्य चल रहा है, एस. डी. एम. द्वारा स्थानीय पम्प ऑपरेटर एवं ग्रामीण लोगो से योजना से संबंधित जानकारी ली गयी एवं विभिन्न टोलो मंजरों के कई घरों में जाकर पेयजल वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया, पम्प ऑपरेटर एवम ग्रामीणों को अपने अपने घरों में लगाये गए स्टैंड पोस्ट (नलका/टोटी) को सुरक्षित रखने तथा प्रतिदिन समय पर पानी चलाने हेतु भी निर्देशित किया।
संयुक्त निरीक्षण में पदाधिकारियों द्वारा नल जल योजना के सभी अवयवों जैसे उच्च स्तरीय टंकी, सम्प वेल, पाइप लाइन, नल कूप, वाल्व, वाल्व चैम्बर, घरेलू कनेक्सन के गुणवत्ता की जांच की गयी।
ग्राम आनाखेड़ा में योजना के तहत कूल 10 टोलों में 400 घरेलू कनेक्शन दिया जाना है जिसके एवज में आज दिनांक तक 250 से ज्यादा कनेक्सन दिया जा चुका है योजना चालू स्थिति में है एवं रेट्रोफिटिंग कार्य प्रगति पर है, ठेकेदार को समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही ग्रामीणों को अधिक से अधिक कनेक्शन लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।