स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास

अनिल साहू की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 23 अक्टूबर,जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित इकाई कृषि विज्ञान के डिंडोरी के द्वारा 2 अक्टूबर 2021 से निरंतर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिले भर में भिन्न- भिन्न  कार्यक्रमों आयोजित किए जा रहे हैं ! कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में आज प्राथमिक शाला प्राचीन डिंडोरी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी पी एल अंबोलकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ! कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती  रेणु पाठक ने बताया कि लगातार कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा केंद्र द्वारा अंगीकृत ग्रामों ,आंगनवाड़ी केंद्रों  व स्कूलों में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्विज प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली ,नुक्कड़ नाटक, शपथ ग्रहण, पोषण ,स्वयं की साफ-सफाई पीने का पानी शुद्ध  करने के तरीके, रसोई के कचरे से जैविक खाद   व केंचुआ खाद उत्पादन इत्यादि है ! कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि वे अपने व अपने परिवार को स्वस्थ रख सके और कुपोषण से दूर रह सके ! कार्यक्रम प्राथमिक शाला प्रबंधन शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष महोदय श्रीमती सीमा त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ! श्रीमती सीमा त्रिपाठी  द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के इस कार्य के लिए सराहना की गई! डॉ सत्येंद्र कुमार के द्वारा बच्चों हेतु क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया! श्रीमती  रेणु पाठक द्वारा स्वयं की साफ-सफाई, पानी किस प्रकार शुद्ध करके पिया जाए उसके आसान तरीके व योग कराया गया! अंत में स्वच्छता के प्रति शपथ ग्रहण कराया गया वह पोषण का ध्यान रखते हुए फल वितरण किए गए! कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के प्रधानाध्यापक  गुल मोहम्मद अंसारी , विद्यालय के शिक्षक गण,  मदन दुबे , के पी तिवारी, श्रीमती ज्योति लारिया , कर्मचारी व विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।