नवेवा को शीघ्र ही मान्यता मिलेगी :योगेंद्र शर्मा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नवेवा को शीघ्र ही मान्यता मिलेगी :योगेंद्र शर्मा

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 22 अक्टूबर,नवोदय विद्यालय स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई मान्यता की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगठन सचिव मोहम्मद अयाज अंसारी एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रवि आर्मो ने राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके कैसे मुलाकात कर विस्तृत रूप में इसकी चर्चा की तथा संगठन के कार्यों से अवगत कराया एवं मान्यता संबंधित पक्ष रखा जिस पर राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके ने अपना भरपूर समर्थन जताया एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से व्यक्तिगत रूप से संबंध में बात करने का आश्वासन दिया तथा संगठन के लोगों को शीघ्र ही दिल्ली आने का निमंत्रण दिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा द्वारा वर्तमान समय में पूरे भारतवर्ष में एक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत नवोदय विद्यालय कर्मचारी कल्याण संगठन आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय संगठन सचिव  मोहम्मद अयाज़ अंसारी द्वारा दी गई इस कार्यक्रम में  योगेंद्र शर्मा  द्वारा निम्नलिखित जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण किया गया जिसमे मनसा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब,चंडीगढ़, मोहाली, रूपनगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, तरान्तरण, अमृतसर, मोगा इत्यादि  स्टाफ प्राचार्य से वहां की समस्याओं से रूबरू हुए और इस संबंध में वह आयुक्त  कुल्हारिया, उमेश नगपुरे, सी एल देवांगन, सुनीता सिंह, दीपेश जैन ने हर्ष व्यक्त किया

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।