भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 23 अक्टूबर,डिंडोरी के सरस्वती शिशु मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्र सेविका समिति जिला डिंडोरी द्वारा विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला डिंडोरी के कार्यवाह महेंद्र धर बडगैया का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इन्होंने राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति के योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया मुख्य अतिथि के रूप में उर्वशी प्रश्ननी ने कहा कि एक माँ एक अच्छे समाज को गढ सकती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी के प्राचार्य हरि नारायण सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका शिखा राय का रही । कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा योग व्यायाम का प्रर्दशन किया गया,सुभाषित अमृत वचन ,समिति प्रार्थना, वंदे मातरम के बाद कार्यक्रम समाप्त किया गया।
विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा भारत माता,रानी लक्ष्मीबाई,देवी अहिल्या, रानी दुर्गावती, सरोजनी नायडू, की वेशभूषा में झाँकी सजाई गई ।
