छत पर राखी पानी की टंकी अज्ञात चोरों ने की पार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

छत पर राखी पानी की टंकी अज्ञात चोरों ने की पार

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 23 अक्टूबर,डिंडोरी मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत डांडविदयपुर रै० के आंगनवाड़ी केंद्र में छत पर रखी पानी की टंकी को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया आपको बता दें कि आंगनवाड़ी केंद्र में हैंड पंप से समर्शियल कनेक्शन कर छत में रखी पानी की टंकीयो में सप्लाई की जाती था जिस पानी का उपयोग वहां आने वाले छोटे-छोटे बच्चे बच्चियां पीने के लिएकरते है, तथा हेंड वाश और शौचालय में उपयोग करते है। जिसके लिये विभाग द्वारा दो पानी की टंकी लगायी गयी थी जिसको कुछ दिन पहले चोर ले उड़े।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के बताए अनुसार इसकी शिकायत अपने विभागीय अधिकारियों को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में इस समय चोर बहुत सक्रिय हैं यहां पर कई प्रकार की चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन सामने आती रहती है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।