आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 19 अक्टूबर,गोरखपुर -करंजिया विकासखंड के अंतर्गत कस्बा गोरखपुर से एक किमी दूर माधोपुर के बजरंगबली मंदिर से कुछ दूरी पर सोमवार की शाम दो दोपहिया वाहन चालक मुख्य मार्ग के बीचों-बीच आपस में टकरा गएं दुर्घटना में दोनों बाइक में सभी सवार चोटिल बताएं जा रहें हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दोपहिया वाहन में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भूपेंद्र पिता रामसिंह आर्मो 20 बिट्टू पिता संतोष आर्मो ,19 संध्या पिता कोमल आर्मो 20 सभी निवासी मुसामुंडी पंचायत के अंतर्गत गांव पिंजरहाटोला सवार थे ये सभी सोमवार को गोरखपुर के साप्ताहिक बाजार से दैनिक जरूरतों की वस्तुओं एवं साग सब्जी की खरीददारी कर वापस घर लौट रहें तभी गाड़ासरई की ओर से आ रहें दोपहिया चालक के साथ माधोपुर के पास आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई हादसे में घायल इन तीनों को अधिक चोटें आई हैं वहीं दूसरे वाहन के घायल को आटो की मदद से कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया हैं जहां उसका उपचार जारी हैं वहीं पिंजरहाटोला के आर्मो परिवार के घायल हुए सदस्यों को निजी वाहन से डिंडौरी की ओर ले जाया गया हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी दोनों वाहनों के अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हैं ।
Home
Unlabelled
आमने-सामने भिड़े दोपहिया वाहन दुर्घटना में चार बाइक सवार हुए घायल
आमने-सामने भिड़े दोपहिया वाहन दुर्घटना में चार बाइक सवार हुए घायल
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
