आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 19 अक्टूबर, विकास खंड मुख्यालय मेंहदवानी में बी एस एन एल नेटवर्क भगवान भरोसे है। यहाँ बी एस एन एल का नेटवर्क तीन चार दिनों तक लगातार ठप्प रहता है फिर जैसे तैसे दूर संचार विभाग द्वारा बमुश्किल नेटवर्क को बहाल किया जाता है परन्तु नेटवर्क कुछ घंटे रहने के बाद पुनः अपने पुराने ढर्रे पर आ जाता है और ठप्प होकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करना नियति बन गई है। नेटवर्क ठप्प हो जाने से आपातकालीन सेवाएं के साथ अन्य सभी शासकीय कार्य प्रभावित हो जाता है। इस संबंध में दूर संचार विभाग को बार बार अवगत कराया जा रहा है फिर भी नेटवर्क के लिए स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है।
इनका कहना है -
चाबी मंडला के बीच में लाईन खराब है हमारे कर्मचारी कार्य में लगे हैं बहुत जल्द नेटवर्क बहाल कर दिया जाएगा।
रघुनंदन बघेल, एसडीओ दूर संचार विभाग मंडला
