जिले के सातों ब्लॉक में होगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले के सातों ब्लॉक में होगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन,

पहला कैंप 25 अक्टूबर को बजाग में लगेगा
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 19 अक्टूबर, जनकल्याण एवं सुराज अभियान के तहत डिंडौरी जिले में सातों ब्लॉक में अक्टूबर और नवंबर में क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहला कैंप 25 अक्टूबर को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बजाग शाखा में लगेगा। एलडीएम मोहन चौहान ने बताया कि कैंप के दौरान शासकीय ऋण योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत कर लाभ वितरित किए जाएंगे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देश पर 26 अक्टूबर को पंजाब नेशनल बैंक करंजिया, 29 अक्टूबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अमरपुर और 30 अक्टूबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समनापुर में कैंप लगाए जाएंगे। वहीं, 10 नवंबर को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शहपुरा और 12 नवंबर को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मेहंदवानी में कैंप का आयोजन होगा। मेगा कैंप का आयोजन 08 नवंबर को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की डिंडौरी शाखा में किया जाएगा। सभी स्थानों पर कैंप का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है।
बता दें कि केंद्र सरकार देश के आर्थिक विकास दर को बढ़ावा देने के लिए स्टार्ट अप, कृषि आधारित व्यवसाय, स्वरोजगार और MSME सेक्टर में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। इसी क्रम में वित्त विभाग के निर्देशन में जिले में क्रेडिट आउटरीच कैंप लगाए जाएंगे। इसमें लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से रोजगार और व्यवसाय से जुड़ी वित्तीय जानकारियां और लाभ दिया जाएगा। साथ ही व्यावसायिक लोन, समूह लोन, होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन आदि की जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।