शहपुरा थाना मैं नगर निरीक्षक अखिलेश दहिया ने किया शस्त्र पूजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा थाना मैं नगर निरीक्षक अखिलेश दहिया ने किया शस्त्र पूजन

शक्ति पर्व पर अस्त्र को किया नमन
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 15 अक्टूबर,जिला डिंडोरी / शहपुरा थाना विजयदशमी के अवसर पर परंपरा का पालन करते हुऐ यूनिफार्म फोर्स ने विधि विधान से शुक्रवार को शस्त्र पूजन किया और अमन चैन की कामना की है।शहपुरा थाना में पुलिस ने शक्ति के प्रतीक अस्त्र और शस्त्र का पूजन मंत्रोच्चार के साथ किया। पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने महाकाली की स्तुति करते हुऐ हथियारों की आरती की और शक्ति की भक्ति स्वरूप माता दुर्गा को क्षेत्रपाल बलि के तौर पर कुम्हड़ा काट कर अर्पित किया। शस्त्र और वाहन पूजन किया। मान्यता है कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा के दिन ही भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। जिसके चलते दशहरा को विजय दशमी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। वहीँ पुराण में यह भी उल्लेख है कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का दशहरा के दिन ही वध किया था। इन्ही मान्यताओं के फलस्वरूप दशहरा के दिन अस्त्र,शस्त्र और वाहन पूजन करने की सनातन परंपरा है। जिसका अनुसरण किया जाता है। पूजन में एसडीओपी प्रदीप विश्वकर्मा, नगर निरीक्षक अखिलेश दहिया, सहित सभी पुलिस जवान शामिल रहे।अस्त्र और शस्त्र में अंतर पुराणों के अनुसार, जिन हथियारों को दूर से शत्रु के विरुद्ध उपयोग किया जाता है। वे अग्नि, गैस और विद्युत तथा यांत्रिक उपायों से चलते हैं। ऐसे हथियारों को अस्त्र कहा जाता है। वहीं जिन हथियारों को शत्रु के निकट जाकर प्रहार किया जाता है और हमले से चोट पहुंचाई जाती है, वह शस्त्र कहलाते हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।