ग्राम पंचायत बिलासर के स्वच्छता परिसर में जिम्मेदारों ने लगाया ताला ग्रामीण नहीं कर पा रहे उपयोग ग्रामीणो ने लगाय लापरवाही के आरोप - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत बिलासर के स्वच्छता परिसर में जिम्मेदारों ने लगाया ताला ग्रामीण नहीं कर पा रहे उपयोग ग्रामीणो ने लगाय लापरवाही के आरोप

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 22 अक्टूबर,अमरपुर विकासखंड के बिलासर ग्राम पंचायत में गांव को साफ और स्वच्छ रखने के लिए लाखों रुपए खर्च कर स्वच्छता परिसर का निर्माण कराया गया है ताकि गांव की सुंदरता बनी रहे और गांव को साफ़ स्वच्छ रखा जा सके ग्रामीण इस स्वच्छता परिसर का उपयोग करें ताकि गांव में फैलने वाली गंदगी से ग्रामीणों को बीमारियों का खतरा ना हो लेकिन ग्राम पंचायत में स्वच्छता परिसर का निर्माण होने के बाद से ही ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने स्वच्छता परिसर में ताला लगा दिया है जिसकी वजह से गांव के ग्रामीण स्वच्छता परिसर का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं ग्रामीणों ने बताया जब से स्वच्छता परिसर का निर्माण हुआ है तभी से स्वच्छता परिसर में ताला लगा दिया गया है जिसके कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है और गांव में गंदगी फैल रही है जिससे गांव के ग्रामीणों को बीमार होने का खतरा भी बना रहता है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।