भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 22 अक्टूबर,गाड़ासरई थाना क्षेत्र के सागर टोला गांव के पास हार्वेस्टर वाहन ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ासरई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार गाड़ासरई से डिंडोरी की ओर जा रहा था तभी सागर टोला गांव के पास एक हार्वेस्टर वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गाड़ासरई में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई वही गाड़ासरई पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना जांच शुरू कर दी है ।
