आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 13 नवंबर,श्रीमती अंजू अरूण विश्वकर्मा मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी के निर्देशन एवं गणेश पांडे मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडोरी के मार्गदर्शन में दिनाँक 09/11/2021 से बटोंधा,विक्रमपुर ,नेवसा,शाहपुर घानाघाट एवं रैपुरा क्लस्टर 13/11/2021 तक से जनपद पंचायत डिंडोरी में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्रे-वाटर प्रबंधन विषय पर सभी सेक्टर के उपयंत्री, पीसीओ , एडीओ ,सचिव/ग्राम रोजगार सहायक , स्वच्छाग्रही एवं मेटों को पंकज सोलंकी सहायक यंत्री,सुश्री उर्मिला तेकाम ब्लाक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन एवं पवन पटैल के द्वारा दिया गया ,साथ ही प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडोरी के द्वारा संबोधित किया गया तथा ग्राम की आगामी कार्य योजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
ग्रे- वाटर प्रबंधन अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में घरेलू स्तर एवं सामुदायिक स्तर पर बनाए जाने वाले सोख्ता गड्ढा एवं लीच पिट निर्माण की तकनीक के बारे में बताया गया तथा सोख्ता गड्ढा एवं लीच पिट के पहले सिल्ट चेंबर निर्माण की प्रक्रिया के बारे में सूक्ष्मता के साथ बताया
तरल अपशिष्ट के प्रकार ग्रे वाटर घर से निकलने वाला गंदा पानी बर्तन मांजने कपड़ा धोने नहाने से निकलने वाले पानी तथा ब्लैक वाटर शौचालय से निकलने वाला पानी येलो वाटर पेशाब घरों से तथा कमर्शियल वाटर जो होटल ढाबा रेस्टोरेंट हॉस्पिटल इत्यादि से निकलता है इन के अलग-अलग प्रबंधन के बारे में भी विस्तार पूर्वक समझाया गया साथ ही तरल अपशिष्ट के 3 आर सिद्धांत रिड्यूस रीयूज एवं रिचार्ज की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया
रिड्यूस से तात्पर्य कम से कम पानी गंदा करना रियूज से तात्पर्य गंदे पानी का किचिन गार्डन में उपयोग तथा लीचपिट एवं सोख्ता गड्ढों के माध्यम से रिचार्ज करना
