जीपीडीपी कार्ययोजना बनाने विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जीपीडीपी कार्ययोजना बनाने विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

अनिल साहू की रिपोर्ट
आई विटनेस न्युज 24, शनिवार13 नवंबर,आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी के विकास खंड अमरपुर के अंतर्गत ग्राम किसलपुरी में आज ग्राम पंचायत किसलपुरी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ जिसमें ग्राम विकास के लिए जीपीडीपी बनाने हेतु ग्राम सभा का आयोजन हुआ ग्राम सभा में ग्रामीणों ने ग्रामसभा के माध्यम से अपने गांव के विकास की कार्य योजना तैयार की और उसे ग्राम सभा में दर्ज करवाया गया ग्राम विकास के लिए समय-समय पर शासन के द्वारा विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है और ग्राम विकास के लिए उस गांव से लोगों को बुलाकर के ग्राम सभा के माध्यम से योजना तैयार की जाती है इन्हीं योजनाओं को मूर्त रुप देने पंचायतें लगातार कार्यरत रहती है ग्राम सभा में क्षेत्रीय जनपद सदस्य भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा 
भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा लोगों को बताया गया की ग्राम सभाओं में ग्राम के 25% लोगों की उपस्थिति कम से कम होनी ही चाहिए सभी वर्ग सभी समाज के लोग मिलकर ग्राम विकास करें वर्तमान में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान के द्वारा पेसा एक्ट कानून लाकर ग्राम सभाओं को और भी मजबूत किया है आदिवासी बाहुल्य जिला जहां पर पेसा एक्ट कानून के माध्यम से लोगों को अन्य जिलों के अपेक्षा बहुत सी सुविधाएं अधिक मिलेंगे हम सब मिलकर के और सरकार की मंशा अनुरूप ग्राम विकास में सहभागी बने और ग्राम सभाओं को मजबूत करें हर मोहल्ले से हर वार्ड से ग्राम सभा में लोगों का आना अनिवार्य है इसके लिए हम सब मिलकर लोगों को जागरूक करेंगे कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री अनिल साहू रमा तिवारी मनोरमा बर्मन राजेश तिवारी मुकेश बर्मन शंभू बनवासी दुर्गेश बनवासी पंचायत समन्वयक राजद्वार सहायक सचिव देवेंद्र धूमकेती महू बर्मन पंचायत में कार्यरत मेट दस्सू बनवासी कृष्ण कुमार तिवारी के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।