आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 11 नवंबर,ग्राम पंचायत दूहनिया के ग्राम कुदवारी में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने काज वे कम स्टाप डेम निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। ग्राम वासियों ने बताया कि उक्त स्थान पर स्टाप डेम बन जाने से बरा टोला एवम् खुर्री टोला से आवागमन में सुविधा होगी।साथ ही खेतो की सिंचाई गाय भैंस बैल को पानी की दिक्कत नहीं होगी।साथ ही ग्रामीणों को नहाने कपड़े धोने आदि रोजमर्रा के कामों में मदद मिलेगी।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ग्राम में गर्मी के समय पानी की बहुत दिक्कत होती है।नल जल योजना की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की गई।जिस पर जिला अध्यक्ष द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जल्द ही प्रत्येक ग्राम में इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है जल्द ही ये समस्या दूर होगी।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच ललिता बाई पंच लामू सिंह ग्राम पंचायत बटोधा के सरपंच सम्मन सिंह संबंधित विभाग के इंजीनियर जिला पंचायत के अधिकारी पंडित ईश्वर दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Home
Unlabelled
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने किया भूमि पूजन
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने किया भूमि पूजन
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
