नायब तहसीलदार ने बीजेपी नेता की दुकान की सील - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नायब तहसीलदार ने बीजेपी नेता की दुकान की सील

अमरपुर बीजेपी नेता अनिल मिश्रा की दुकान सील
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 11 नवंबर,अमरपुर मुख्यालय में संचालित गल्ला व्यापारी एवं भाजपा नेता अनिल मिश्रा की खाद गोदाम को नीलम श्रीवास नायब तहसीलदार अमरपुर द्वारा सील कर दिया गया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मिश्रा द्वारा अवैध रूप से रासायनिक खाद की बिक्री करने की शिकायत पर खाद बेचते हुए, और एक ग्राहक से 3 किलो यूरिया जो उक्त दुकान से खरीद कर ला रहा था की जप्ती बनाई गई और दुकान - गोदाम सील किया गया हैं। बताया जाता है कि भाजपा नेता की दुकान की सील करने की कार्यवाही नायाब तहसीलदार नीलम श्रीवास की उपस्थिति में हुई। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु फोन रिसीव न होने की वजह से पूरी जानकारी नहीं मिल सकी।
इनका कहना हैं:-
"नायब तहसीलदार मैडम द्वारा सूचना दी गई गोदाम की तलाशी में खाद नहीं मिला।"
 रंजीत सैयाम 
चौकी प्रभारी अमरपुर 
अनिल मिश्रा के द्वारा खाद बेचने का लाइसेंस नहीं लिया गया हैं।    

 एम सी बछेल 
आर.ए. इ. ओ. अमरपुर



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।