सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पनिका जाति को आदिवासी के दर्जा में सम्मिलित करने ज्ञापन सौपा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पनिका जाति को आदिवासी के दर्जा में सम्मिलित करने ज्ञापन सौपा

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 12 नवंबर,पनिका समाज उत्थान एवं जनकल्याण समिति मध्यप्रदेश के प्रान्तीय सचिव डॉ गुन्दू परेवा ने बताया है कि सरकार ने पनिका जाति पर सौतेला व्यवहार किया है मध्यप्रदेश के ११ जिलों में पनिका जाति अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित है और शेष ४१ जिलों में अन्य पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित है, महासचिव डॉ कोमल बैरागी ने कहा है कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के पनिका जाति जागरूक हो चुकी है सरकार उनका हक़ और अधिकार वापस दे वरना आंदोलन करने के लिए मजबूर रहेंगे । उक्त समिति के प्रांतीय अध्यक्ष गणेश दास सोनवानी ने कहा है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा । वर्तमान समय में ११ जिलों की बेटियां जब ४१ जिलों में विवाहित होती हैं तो उनकी संतानों को अन्य पिछड़ा वर्ग का दर्जा मिलता है इसी प्रकार जब ४१ जिलों की बेटियां ११ जिलों में विवाहित होती हैं तो उनकी संतानों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलता है बहिन बेटियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जब तक पनिका जाति का हक़ और अधिकार नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा । पनिका जाति पर लगा क्षेत्रीय बन्धन हटाओ अभियान के नेतृत्व करते हुए उन्होंने एक सभा और रैली कार्यक्रम आयोजित कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है । इस कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने वाले प्रान्तीय कमेटी से अज़मेर सोनवानी, अमीन टान्डिया, जिला कमेटी डिन्डौरी से युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र जैतवार , उपाध्यक्ष  केशव दास पिटनिया जी,आदि पदाथिकारियो एवं सैकड़ों स्वाजातीय सदस्यों की उपस्थिति में मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम से एस.डी.एम.  डिन्डौरी को ज्ञापन सौंपा गया 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।