आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 12 नवंबर,डिण्डौरी बसपा जिला महासचिव शिवनंदन बघेल ने बताया की, बहुजन समाज पार्टी डिंडोरी द्वारा इस वर्ष क्रांतिकारी सामाजिक प्रणेता,शहीद बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आत्मस्वाभिमान दिवस का संदेश देने के लिए जिले में बड़े पैमाने पर सेक्टर, वार्ड सतरिय जयंती कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, बसपा जिला अध्यक्ष मो असगर सिद्दीकी ने कहा कि बिरसा मुंडा जी के बलिदान, त्याग,को जन जन तक पहुंचाने के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा पूरे जिले में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेक्टर लेवल पर मनाये जायेंगे जिसके लिए सभी विधानसभा, नगर, सेक्टर, वार्ड कमेटीयों को निर्देश जारी किये गये हैं, पार्टी एेसे सभी महापुरुषों की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाकर जातिविहीन समाज बनाने के मिशन के तहत काम कर रही है इसलिए हमेशा गरीब पिछड़े समाज को बिरसा मुंडा जैसे तमाम महापुरुषों की विचारधारा पर चल रही है और हमें सुकून है की आज बसपा के कारण ही देश के भाजपा कांग्रेस सहित तमाम राजनैतिक पार्टीयां बिरसा मुंडा जयंती मनाने पर मजबूर हैं जो हमेशा ही इन महापुरुषों की विचारधारा के विरोधी रहे हैं. संपूर्ण जिले में बडी संख्या में होने वाले जयंती कार्यक्रमों में जिले के जोन इंचार्ज दौलत राम बचैहा विधानसभा अध्यक्ष डिंडोरी राजेंद्र सिंह भदोरिया, विधानसभा उपाध्यक्ष मुश्ताक खान ,विधानसभा अध्यक्ष शहपुरा ओमप्रकाश चौधरी ,विधानसभा उपाध्यक्ष घनश्याम नामदेव ,रवि रैदास नगर अध्यक्ष शहपुरा,नगर उपाध्यक्ष मंगल चक्रवर्ती शहपुरा,अनुज रैदास, किशोर साहू, अनशार अहमद नगर अध्यक्ष डिंडोरी प्रकाश रैदास , किशोर नागेश, ललित बनावल, रमेश चंद्र सेन, गौरीशंकर बर्मन संगठन मंत्री, उदय बर्मन, सन्तोष कुमार रैदास, चेतराम रैदास, शिवकुमार, दुर्गेश रैदास, ज्योति बर्मन, संतोषी बाई यादव,अनिता,शुरेस चौधरी, महेंद्र कुमार, विश्राम, पुन्नूलाल, हीरालाल यादव, नन्हे लाल, देव सिंह, भगवान दास, रामेश्वरी बर्मन, बसपा नेताओं पदाधिकारीयों को जबावदारियां दी गई है.
Home
Unlabelled
आत्मस्वाभिमान दिवस के रूप में बसपा द्वारा वार्ड, सेक्टर स्तर पर किये जायेगें बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम
आत्मस्वाभिमान दिवस के रूप में बसपा द्वारा वार्ड, सेक्टर स्तर पर किये जायेगें बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
