ग्राम रोजगार सहायक सचिव के ऊपर गम्भीर आरोप लगाकर शिकायत कर कार्यवाही का किये मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम रोजगार सहायक सचिव के ऊपर गम्भीर आरोप लगाकर शिकायत कर कार्यवाही का किये मांग

ग्रामीणों की शिकायत आवेदन पर सरपंच अनुशंसा कर जनपद पंचायत सीईओ से जांच कर कार्यवाही की मांग
ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
 आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 12 नवंबर, डिण्डौरी  जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंर्तगत  ग्राम पंचायत जलेगांव का मामला सामने आया हैं,  ग्राम पंचायत जलेगांव रोजगार सहायक जीवनलाल परस्ते के ऊपर ग्रामीणों ने  गम्भीर आरोप लगाकर  ग्राम पंचायत सरपंच शांतिवाई नेताम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई हैं , सरपंच के व्दारा ग्रामीणों की शिकायत  को जनपद मुख्यकार्यपालन अधिकारी को शिकायत आवेदन की जांच कराने हेतु सौंप दिया गया हैं और समय में जांच कर रोजगार सहायक के ऊपर कार्यवाही की मांग की गई हैं, ग्रामीणों के व्दारा जनपद पंचायत में दी गई  शिकायत आवेदन में लेख  किया गया हैं कि - प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों  और गरीबी रेखा  राशन कार्ड या  टोकन बनाने के नाम पर हितग्राहियों से रोजगार सहायक सचिव के व्दारा पैसा लिया गया हैं और जीवन परस्ते जब से रोजगार सहायक बना हैं ,
 तब से मुर्गा और पैसा हितग्राहियों से बिना लिए  काम ही नहीं करता और ना ही ठीक से बात करता इसी प्रकार से दो वर्ष पूर्व जीवन परस्ते रोजगार सहायक सचिव की शिकायत करने उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर के व्दारा  ग्राम पंचायत निघौरी में अटैच कर दिया गया था , पुनः रोजगार सहायक सचिव, जीवन परस्ते जलेगांव आते ही फिर से हितग्राहियों से मुर्गा और पैसा लेना चालू कर दिया हैं, यदि हितग्राहियों से पैसा नहीं मिला तो आवासों की किस्त समय में नहीं डालता हैं , इस प्रकार जीवन परस्ते रोजगार सहायक ग्रामीणों को बहुत परेशान करता हैं , जिसका जांच करते हुए शीघ्र ही कार्यवाही की जाए , जिससे सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसान ,मजदूर को  मिल सकें ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।