आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 12 नवंबर,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महिला अपराधों के विरुद्ध विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर्स को घरेलू हिंसा अधिनियम , वन स्टॉप सेंटर की सेवाएं , पीड़ित प्रतिकर अधिनियम 2015 , दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 और महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों के साथ - साथ पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई । विधिक साक्षरता कार्यक्रम सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी प्रवीण पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । इस अवसर पर प्रशिक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती रज्जू कुरेशी , श्रीमती सीमा गोयल एवं सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्याम सिंगौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।
Home
Unlabelled
महिला अपराधों के विरुद्ध विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
महिला अपराधों के विरुद्ध विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
