राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,बुधवार 10 नवंबर,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में व मंडल अध्यक्ष एड ,सुशील राय के नेतृत्व में तथा बैठक प्रभारी दुलीचंद उरेती ,सपना जैन ,अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में भारत माता के तैलीय चित्र पर तिलक वंदन कर बैठक प्रारंभ की गई जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो को बैठक प्रभारी ने बताया कि आगामी 15 नवम्बर को शाहिद बिरसा मुंडा की जन्म जयन्ती के अवसर पर जंबूरी मैदान भोपाल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के 89 आदिवासी विकास खंडो में प्रशासन आपके द्वार योजना का शुभारंभ करेंगें इसी के साथ बैठक प्रभारियों ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीपीपी मॉडल से विकसित वर्ल्ड क्लास हबीबगंज स्टेशन का लोकार्पण करने के साथ राज्य सरकार उर्जा साक्षरता मिशन का शुभारंभ करेंगें व इसी के साथ सिकिल सेल मिशन का पायलट कार्यक्रम भी शुरू करेंगे इस दौरान सामुदायिक वनों के प्रबंधन के अधिकार तथा अनुसूचित जनजाति साहूकार एक्ट लागू होगा ।बैठक में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की गई बैठक में ललिता मरावी ,गायत्री तेकाम ,नारायण चौबे ,राजेन्द्र तंतवाय ,गणेश चौबे ,राजकुमार साहू ,परसादी यादव , भारत झारिया ,दिगंबर सिह ,भारत पट्टा ,भगत सांडया ,नीरज रजक ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
