कृषकों का हुआ दीपोत्सव मिलन कार्यक्रम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कृषकों का हुआ दीपोत्सव मिलन कार्यक्रम

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 10 नवंबर,जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव द्वारा लगातार संपर्कित क्षेत्र के कृषकों का प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम के माध्यम से कृषि को लाभदायक बनाने के लिए संकल्पित प्रयास किया जा रहा है दीपोत्सव के उपरांत कृषकों का जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव में मिलन कार्यक्रम हुआ  कृषकों द्वारा परिसर भ्रमण किया गया, जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव की गतिविधियों छात्रावास, चिकित्सा केंद्र, कौशल विकास केंद्र, गौशाला, जैविक खाद निर्माण यूनिट, जैविक कृषि आदि को देखा
किसान कल्याण समिति, जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव द्वारा क्षेत्र के कृषकों को फलदार पौधे आंवला, नीबू आम आदि वितरण किया गया था सभी कृषकों ने पौधों को लगाया, सभी पौधे जीवित एवं बढ़त में है इन सभी कृषकों को देकर थर्मस वाटर केन देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में राधेश्याम साहू, सतीश चौबे, धरम सिंह मराबी, प्रकाश झारिया,  दिलीप,जाधव, हरीदीन तेकाम, सोनसिंह कुशराम, दुरपतसिंह सैय्याम, राजू मार्को, डुमारी सिंह, मनोहर सिंह मार्को, बैसाखू सिंह, जयसिंह, भूरासिंह आदि उपस्थित थे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।