भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 10 नवंबर,समनापुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नानडिंडोरी में ग्रामीणों को विगत कई दिनों से नही मिल रहा नाल जल योजना का लाभ,ग्रामीणों ने बताया की विगत छः माह से पानी की विकट समस्या है।और आधे गाँव मे नाल जल योजना के तहत नाल कनेक्शन लगाए गये और वनवासी मोहल्ला में आज तक नाल जल योजना का कनेक्शन नही पहुचा।और गाँव मे जंहा कनेक्शन है वहाँ भी विगत कई दिनों से नल जल योजना अंतर्गत पीने का पानी नहीं मिल रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हैं ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पानी दिया गया लेकिन बीच में मोटर खराब हो जाने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में सरपंच सचिव को कई बार शिकायत की गयी लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नल जल योजना चालू कराई जाये।
