भगवान बिरसामुण्डा जनजाति गौरव दिवस हेतु जिला बैठक सम्पन्न जनजाति समाज के लिए हमेशा अग्रसर हमारी भाजपा की सरकार - सम्पतिया उईके - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भगवान बिरसामुण्डा जनजाति गौरव दिवस हेतु जिला बैठक सम्पन्न जनजाति समाज के लिए हमेशा अग्रसर हमारी भाजपा की सरकार - सम्पतिया उईके

राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 9 नवंबर,भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी मे भाजपा अजजा मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके उपस्थित रही, साथ ही मंच पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, ज्ञानदीप त्रिपाठी, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, मनोहर सिंह ठाकुर, मनोहर सोनी, राजेन्द्र पाठक, विष्णू अवधिया, जयसिंह मरावी, प्रीतम मरावी, उजियार सिंह धुर्वे, सहित अतिथिगण मोजूद रहें। मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण किया गया। जिले की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने राज्यसभा सांसद व मुख्य अतिथि सम्पतिया उईके व अजजा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती का शाॅल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। 
मुख्य अतिथि सम्पतिया उईके ने जनजाति वर्ग को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान बिरसामुण्डा की जंयती मे मनाने हमारे नरेन्द्र मोदी  भोपाल आ रहे है। इससे पूर्व मे भी वीर शंकर शाह रघुनाथ शाह बलिदान दिवस पर हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह आये थे और आदिवासियों के लिए 18 महत्वपूर्ण योजनाऐं प्रारंभ की। आगे उन्होने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी सरकार ने आदिवासियों के साथ हमेशा छलावा किया है उन्हें सिर्फ वोटबैंक समझा वहीं हमारी भाजपा सरकार ने आदिवासियों की चिंता की। पूर्व मे अटल की सरकार ने आदिवासियों के लिए जनजाति विभाग मंत्रालय का गठन किया। सांसद सम्पतिया उईके ने भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत की तारीफ करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व मे सभी मण्डलों मे संगठनात्मक कार्य सम्पन्न हुए जिसके लिए आपको बधाई साथ ही उन्होने 15 नंवबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने भोपाल जाने के लिए सभी से आग्रह किया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवम्बर को भगवान बिरसामुण्डा जंयती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय हमारी भाजपा की सरकार ने लिया है। जिसमें देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस जनजातीय गौरव दिवस को संबोधित करेगें। उन्होने जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तारपूर्वक चर्चा की साथ ही डिण्डौरी जिले से ज्यादा से ज्याद संख्या मे आदिवासी वर्ग के व्यक्ति सम्मिलित हो ऐसी अपेक्षा की। 
भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि आज देश का नेतृत्व मोदी सरकार कर रही है जो विश्वपटल पर सबसे लोकप्रिय नेता की छवि दिखाई दे रही है। मोदी सरकार के द्वारा गरीबो को आवास, महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि, युवाओं को स्वरोजगार के साथ ही हर घर को बिजली, स्वच्छ पेयजल, निःशुल्क आनाज वितरण, निःशुल्क ईलाज आदि जनहितैषी कार्य किये जा रहे है। उन्होने केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया।
मंच का संचालन भागीरथ उरैती एवं आभार अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती ने व्यक्त किया। 
उक्त संगोष्ठी मे जिला उपाध्यक्ष इन्द्रावती धुर्वे,  भाजपा जिलामंत्री मोहन मरावी, सपना जैन, मनका सिंह वनवासी, अंजू साहू, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला मीडिया सहप्रभारी अनूप गुप्ता, आईटी.सेल सह संयोजक आशीष वैश्य, ओमप्रकाश ठाकुर मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चैरासिया, राजकुमार मोंगरे, सुशील राय, कृष्णकुमार मिश्रा, घनश्याम कछवाहा, वीरेन्द्र साहू, मण्डल महामंत्रीगण चन्द्रशेखर नायक, जयसिंह सरैया, भारत सिंह राजपूत, ब्रजमोहन परस्ते, अनिल साहू, गजेन्द्र ठाकुर, जगदीश धुर्वे, प्रदीप गुप्ता, सोनलाल परस्ते, सुदामा बर्मन, गुलाब भवेदी, भरत पटटा, धोबीसिंह परस्ते, शेख नबाव मंसूरी, कुंजन नंदेहा, राजेश कुशराम, शैलेन्द्र सिंह, राजेश कुमार मरकाम, अजमेर तेकाम, जयसिंह राठौर, सरमन सिंह ठाकुर, देववती बालरे, कुंवरिया मरावी, शिवरानी भवेदी, कांति धुर्वे, ललिता मरावी, कमला पूषाम, विनीता पूषाम, कमला बरकड़े, तारा आर्मो, अनुसूईया मरावी, ललिता धुर्वे, प्यारे सिंह मार्को, दिनेश ठाकुर, चन्द्रभान कुशराम, ऋषि बरोतिया, गोविन्द तेकाम, दलपत सिंह मरावी, भीखम सिंह धुर्वे, रामकुमार सैयाम, रमेश्वर शरण, मोहन सिंह, ददनसिंह धुर्वे, अजय कुलेश, मायाराम वनवासी, दुबेसिंह मार्को, कैलाश कुमार परस्ते, बाबूराम बंजारा, रामप्रकाश धूमकेती, रोहलाल यादव, डाॅ. मानसिंह करपेती, नाथूराम तेकाम, सुकरतदीन झारिया, मोहनलाल झारिया, ईश्वर सिंह मरावी, गोपालदास बघेल, भजन सिंह मरावी, रामलाल रजक, अजमेर सिंह उईके, किशनपाल धुर्वे, मानसिंह धुर्वे, सुदेश कुशराम, लक्ष्य कुशराम, किरण कुमार, जयप्रकाश, धुर्वे, उमेश खाण्डे, संतोष मार्को, रितेश झारिया, शिवपाल सिंह नेताम, गौतम पेन्द्रो, संजय मरावी, सहेशपाल परस्ते, लखन सिंह मरावी, दवल सिंह पूषाम, फुन्दीलाल धुर्वे, सोहन तेकाम, रामसिंह मरावी, डुम्मासिंह पूषाम, चमरसिंह तेकाम, बोधराम सरैया, नंदकुमार वनवासी, ऋतुराज टांडिया, कार्तिकराम उददे, माधव तेकाम, रमेश मरावी, अमृतलाल मरावी, मायाराम यादव, श्रीचंद मरावी, संग्राम पटटा, सतेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।