भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी ने मुख्यमंत्री के नाम पर जिला कलेक्टर डिंडोरी को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी ने मुख्यमंत्री के नाम पर जिला कलेक्टर डिंडोरी को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल महामंत्री प्रहलाद पटेल एवं कार्यालय मंत्री आलोक पटेल की विशेष उपस्थिति रही
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 9 नवंबर,भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी के सभी विकासखंड के अध्यक्ष उपाध्यक्ष मंत्री व किसान बंधु उपस्थित होकर प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया बैठक के तत्पश्चात संघ कार्यालय रेवा कुंज से 2 किलोमीटर पैदल चलके रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर जिला कलेक्टर के माध्यम से चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर डिंडोरी पहुंचकर ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में प्रथम मांग जिला डिंडोरी के परिक्षेत्र में निर्मित समस्त नहरों के सुधार कार्य करवाने की मांग किया जिससे कृषकों के खेतों तक पानी पहुंच सके।
इसी प्रकार द्वितीय मांग किसानों के खेतों तक आसानी से विद्युत लाइन बिछाई जाए जिससे किसान खेतों में मोटर पंप लगा सकें और फसल की सिंचाई कर सकें।
एवं तीसरी मांग खरीफ एवं रबी की फसल का पंजीयन 50 से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर किया जाए।  इसी प्रकार ज्ञापन के चौथा मांग राजस्व के समस्त प्रकरण नामांतरण,त्रुटि सुधार,बटवारा आदि ग्रामीण कृषकों के प्रकरण तहसीलों में चलते हैं उसका निराकरण समय सीमा में किया जाए,जिसका प्रकाशन तहसील कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा किया जाए।
समस्त चारों मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा इस बीच जिला कार्यकारिणी से जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू उपाध्यक्ष मुकेश बघेल,खमोद चंदेल,रंजीत जैतवार,जिला मंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, एवं भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी के सातों विकास खण्ड से अमरपुर अध्यक्ष प्रहलाद यादव,समनापुर अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजपूत, बजाग अध्यक्ष अखिलेश पटेरिया, शहपुरा अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरावी, मेंहदवानी अध्यक्ष सुखदेव साहू सहित मातृशक्ति सरिता साहू,सुनीता ठाकुर,सुशीला,शशि गोयल आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।