ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 12 फरवरी,ग्राम पंचायत सारस ताल के उप सरपंच मातादीन परस्ते एवम् दर्जनों ग्रामीणों ने सारस ताल और रामहेपुर के बीच में चकदहि नाले में बांध बनाए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नाला दोनों ग्रामों के बीच में है।नाले के दोनों तरफ खेती के लिए बड़ा भू,भाग है।
सिंचाई और पानी के अभाव में ठीक तरह से खेती नहीं हो पाती हैं गर्मी के दिनों दोनों ग्रामों में भारी जल संकट बना रहता है जिससे बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है उक्त नाले में 12महीने पानी चलता रहता है अगर नाले में बांध का निर्माण करा दिया जाए तो जल का अभाव तो खत्म होगा ही साथ ही खेतों में सिंचाई की सुविधा भी ग्रामीणों को मिलेगी जिससे उनके जीवन स्तर में भी निश्चित रूप से सुधार होगा।धरातलीय संरचना भी ऐसी है कि काफी कम लागत में भी बांध का निर्माण कराया जा सकता है। और बांध बन जाने से गावों के लोगो को गर्मी के दिनों में नहाने ,मवेशियों और खेती के लिए अन्य बेसिक जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध रहेगा। यहां बांध बनाए जाने की मांग कई बार ग्रामीणों द्वारा शासन प्रशासन एवम् जनप्रतिनिधियों से कि जा चुकी है।पर आज तक हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका।मांग करने वाले ग्रामीणों में दिलीप आर्मो,गोतम सोनवानी,जित्तू पड़वार,श्रीचंद यादव,अमरसिंह,चरण सिंह,चौधर सिंह, देवा धुर्वे,तुलाराम यादव,भाग वत मरावी, डमारी मरावी,शिवराम परस्ते,हीरासिंह ,जगदीश ,बैशाख परस्ते,आधार शाह मरावी,दयाल मरावी,कपूर लाल यादव,सूरज लाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
