भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला डिंडोरी की बैठक हुई संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला डिंडोरी की बैठक हुई संपन्न

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 11 फरवरी,डिंडोरी शुक्रवार को भाजपा कार्यालय भाजपा डिंडोरी में
सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी कृतियां और व्यक्तित्व पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसके के बाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी जिस में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम किया गया तत्पश्चात दिनांक 13 फरवरी से 19 फरवरी तक होने वाले  संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती समारोह कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया गया संत शिरोमणि जी की जन्म उत्सव को गरिमामई तरीके मनाने हेतु हर ग्राम और नगर तक उन के संदेश को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया इस दौरान भाजपा कार्यालय डिंडोरी भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष  कैलाश चंद जैन पूर्व विधायक  दुलीचंद  अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम जिला महामंत्री जय सिंह मरावी आजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष परसराम नागेश पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील जैन अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।