आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 17 फरवरी,मध्य प्रदेश बोर्ड की बारहवीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो जाएंगी. बोर्ड ने कुछ समय पहले ही साफ कर दिया था कि परीक्षा के शेड्यूल में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा और उनके कहे अनुसार ही एमपी बोर्ड परीक्षाएं आज गुरुवार से और दसवीं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे- परीक्षा कक्ष में 9.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों को सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन के साथ थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
सभी के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। इंटरमीडिएट के छात्रों का पहला पेपर आज इंग्लिश का होगा.इसके बाद दूसरा पेपर 19 फरवरी को हिन्दी का पेपर होगा।
परीक्षा में गोपनीयता को लेकर प्रशासन
हर संभव प्रयास किया जा रहा है,इसी बीच मुरैना में सोशल मीडिया पर अंग्रेजी का पेपर वायरल होने का मामला सामने आया है. हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी पेपर आऊट होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है. अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आया है.
