केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 18 फरवरी को डिंडौरी आएंगे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 18 फरवरी को डिंडौरी आएंगे

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 17 फरवरी, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 18 फरवरी को प्रातः 8ः30 बजे मण्डला से प्रस्थान कर प्रातः 11ः00 बजे समनापुर जिला डिंडौरी आगमन करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते समनापुर जल जीवन मिशन हर घर नल से जल और महाविद्यालय समनापुर का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1ः45 बजे समनापुर से प्रस्थान कर दोपहर 2ः00 बजे ग्राम घाटा जनपद पंचायत समनापुर आगमन कर प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत हितग्राहियों के साथ संवाद/सम्मेलन करेंगे। सायंकाल 4ः30 बजे घाटा से डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे। सायंकाल 5ः00 बजे डिंडौरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि 8ः30 बजे डिंडौरी से जेवरा जिला मण्डला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।